Haryanaline_Logo

Haryana School News : हरियाणा में निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन,  664 विधालयों में दाखिलों पर रोक...

Haryana News: विभाग का कहना है की अप्रैल में शिक्षा निदेशालय ने कुछ कमियां के चलते 1100 निजी स्कूलों की पहचान की थी। 

वही इस दौरान उन्होंने जरुरी दस्तावेज जमा करने का अवसर भी दिया था।

 
HaryanaNews ,EducationDepartment ,PrivateSchools ,MISPortal ,RTEAdmission,SchoolRecognition ,HaryanaEducation ,ChandigarhNews
Whatsapp-Group

Haryana School News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की मान्यता को लेकर दस्तावेज अधूरे मिलने के कारण शिक्षा विभाग का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है। 

जिसमें 664 निजी स्कूलों के लिए मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम पोर्टल पर दाखिलों का विकल्प बंद कर दिया गया है। 

1100 स्कूलों कि पहचान 

विभाग का कहना है की अप्रैल में शिक्षा निदेशालय ने कुछ कमियां के चलते 1100 निजी स्कूलों की पहचान की थी। 

वही इस दौरान उन्होंने जरुरी दस्तावेज जमा करने का अवसर भी दिया था। यहां तक की सत्यापन के लिए भी विभागीय अधिकारियों को ड्यूटी पर भी लगाया गया था। 

436 स्कुल दे पाए दस्तावेज 

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अपडेट के बाद 436 स्कूलों में जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए। जबकि 664 स्कूल निर्धारित दस्तावेज पूरे करने में असमर्थ रहे थ। 

 जिनके खिलाफ यह है कार्रवाई की गई है। बता दें कि शिक्षा विभाग को जिला स्तर से प्राप्त संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने पांच दिन पहले ही इन स्कूलों के लिए मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (MIS )पोर्टल पर प्रवेश का विकल्प बंद कर दिया था। अब अगला कदम स्कूलों के संचालक पर निर्णय लेना होगा। 

6 तक आरटीई के तहत आवेदन

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई तक जारी रहेगी। 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 60,479 सीटों के मुकाबले 31,009 आवेदन प्राप्त हुए हैं।  Haryana School

लॉटरी से 21,752 बच्चों को सीटें आवंटित की गई हैं, जिससे लगभग 70.1% सफलता दर दर्ज हुई।

 इनमें नर्सरी को 10,880, एलकेजी को 1,280 से अधिक, यूकेजी की 1,900 से अधिक तथा पहली कक्षा की 7,680 सीटें शामिल हैं।