Haryanaline_Logo

Haryana weather: हरियाणा में मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

 
Hr
Whatsapp-Group

Haryana Wheather Update: हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है और इसके चलते प्रदेश के सभी 22 जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे राज्य के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में तेज़ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 

राज्य के सात जिलों — पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 75% से 100% तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50% से 75% तक बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में बारिश की संभावना 25% से 50% तक बताई गई है।

बीते दिन भी पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन कुछ ही इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में भी बदलाव देखा गया है। सबसे ज्यादा तापमान वृद्धि सिरसा में हुई, जहां पारा 3.4 डिग्री बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अगर जून महीने की बारिश के आंकड़ों की बात करें, तो 2024 में जून में सिर्फ 29.3 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य 55.3 मिमी से 47% कम थी। जबकि 2025 में अब तक (1 जून से 26 जून तक) 51.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 20% ज्यादा है।