Haryana Weather Update : हरियाणा में अलसुबह मानसून ने दी दस्तक, बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत, 6 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
Haryana Weather UPdate : हरियाणा में मानसून की दस्तक से मौसम बदल चूका है। जिसका असर आज देखने को पुरे हरियाणा में देखने को मिलेगा ।
बता दे की इसबार मानसून ने अपना रूट में बदलाव किया है। इस बार मानसून यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला की तरफ से आया है।
आज 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बता दे की आज ज्यादातर हरियाणा में बारिश के आसार है। IMD ने उम्मीद जताई है की पुरे प्रदेश में जल्द से जल्द मानसून छाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्रदेश के 10 जिलों में वर्षा के साथ ही वीरवार को 20 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोनीपत, जींद, पानीपत, हिसार, भिवानी, , रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, मेवात व पलवल।
प्रदेश में हुई प्री-मानूसन बारिश
मौसम विभाग के 48 घंटे में एंट्री के आसार जताये गए थे। बता दे की इसबार हरियाणा में एंट्री यमुनानगर की तरफ से हुई।
मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश के तीन जिलों को छोड़ कर बाकी जगह पर प्री-मानूसन की वर्षा हुई।
मानसून के साथ ही पहले दिन सबसे अधिक बारिश 23 एमएम यमुनानगर में वर्षा हुई।
इसबार कम होगी बारिश

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 2025 में मानसून के दौरान 134 प्रतिशत वर्षा हुई थी। यह सामान्य से अधिक थी।
जुलाई 2025 में ही यह वर्षा 173.7 एमएम थी। आइएमडी ( IMD Monsoon Update ) के विज्ञानियों की तरफ से इस साल वर्षा सामान्य से कम जताई जा रही है।

अभी तक भी हरियाणा में सामान्य से 47 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। विज्ञानियों के अनुसार मानसून आने वाले दिनों में जल्द ही पूरे हरियाणा में छा जाएगा।
