Haryana Weather Update: हरियाणा में अचानक दोपहर बाद बदला मौसम, अगले 48 घंटों में मानसूनी बारिश के आसार
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज दोपहर बाद अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। बता दें की हरियाणा के सिरसा समेत राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में हल्की छिटपुट की बूंदाबांदी देखने को मिली है।
जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
अगले 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून
वहीं मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

इस दौरान हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार जा रहे हैं
पिछले 24 घंटों के दौरान
इसलिए 24 घंटे के दौरान हरियाणा के जिलों में तेज वर्षा हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मंगलवार को अंबाला और यमुनानगर मैं मानसून से पहले बारिश देखने को मिली।
वहीं हिसार में तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।
कहाँ तक पहुंचा है मानसून ?
अधिक जानकारी के लिए बता दे की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, सागर, अयोध्या, बरेली, देहरादून और मंडी तक पहुंच चुकी है।
उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

इसके प्रभाव से मानसूनी नमी वाली हवाएं हरियाणा पहुंचेंगी और प्रदेश में दो से छह जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
वहीँ मौसम विभाग ने चिंता जताई है की इसबार मानसून की बारिश काम देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि जुलाई और अगस्त के दौरान यदि आइओडी पाजिटिव हुआ तो वह अलनीनो के असर को काफी हद तक कम कर सकता है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीँ अगले चार दिनों में हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। लगातार बदलाव से कई जिलों में तेज और हलकी बारिश के आसार जताय गए है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।
