Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, मैप द्वारा समझें नया अपडेट
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। क्योंकि प्रदेश में गर्मी से परेशान हुए किसानों को अब राहत मिलने वाली है। बता दें की मौसम विभाग के अनुसार लगातार 2 दिन तक बारिश के आसार होंगे जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
हरियाणा में एक्टिव होगा नया पश्चिम विश्वोभ
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विश्वोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके चलते लगातार 2 दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। 14 से 16 फरवरी हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं आमजन को जहां बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी किसानों की फसलों को भी भरपूर फायदा पहुंचेगा।
सात जिलों के तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं 7 जिले ऐसे हैं तापमान में भारी उछाल आया है। इन जिलों में 28 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच गया है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ फरीदाबाद रोहतक नारनौल गुरुग्राम और यमुनानगर में अप्रैल महीने जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं आगामी दिनों में दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में तापमान से कुछ हद तक राहत मिलने का अनुमान है।
14 साल की गर्मी का टुटा रिकॉर्ड
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हिसार में एकाएक तापमान बढ़ने से 14 साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया था। 2011 के बाद 10 फरवरी तक ही पहली बार तापमान 28 डिग्री को पार कर गया था।
सोमवार हिसार में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तक था जबकि मंगलवार को 26.9 डिग्री दर्ज किया गया जो करीब 2 डिग्री कम रहा।
2 दिन बाद तापमान में गिरावट आएगी : खीचड़
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (Agricultural meteorology department) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे, परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

गर्मी से गेहूं की पैदावार में आएगी गिरावट
अधिक जानकरी के लिए बता दे की कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में बढ़ते तापमान का असर गेहूं पर काफी प्रबह्व डालने वाला है। इससे गेहूं की फसल बौनी और दाना कमजोर हो सकता है। जिसका सीधा सीधा असर फसल की पैदावार पर दिखने वाला है।
किसान ऐसे रखें फसलों क अध्ययन
बढ़ते तापमान को लेकर किसानों को इससे निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी गई है। विज्ञानियों ने कहा है कि तापमान अधिक होने पर किसानों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, किसानों को 2 प्रतिशत पोटाशियम और नाइट्रेट का स्प्रे करना चाहिए।
