Haryanaline_Logo

हरियाणा प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ेंगे अब गरीब बच्चे, सैनी सरकार ने1555 निजी स्कूलों के लिए रिलीज किया करोड़ों का फंड- HBSE UPDATE

Haryanaline: हरियाणा में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों के लिए हरियाणा सरकार ( haryana Goverment) ने 134ए के तहत प्रदेश के 1555 निजी स्कूलों की कक्षा दूसरी से आठवीं तक सत्र 2017 से 2022 के विद्यार्थियों की फीस( Student Fees)  की प्रतिपूर्ति राशि 33.545 करोड़ रुपये जारी की है।
 
सैनी सरकार ने1555 निजी स्कूलों के लिए रिलीज किया करोड़ों का फंड
Whatsapp-Group

HBSE Update: हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की गरीब बच्चों को स्कुल में पढनें के लिए कोई बाधा नहीं आने वाली है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों के लिए हरियाणा सरकार ( haryana Goverment) ने 134ए के तहत प्रदेश के 1555 निजी स्कूलों की कक्षा दूसरी से आठवीं तक सत्र 2017 से 2022 के विद्यार्थियों की फीस( Student Fees)  की प्रतिपूर्ति राशि 33.545 करोड़ रुपये जारी की है।

प्राइवेट स्कूल संघ ने किया सरकार के फैंसले का स्वागत 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा ने फैसले का स्वागत किया है। साथ ही कक्षा नौंवी से 12वीं तक के पैसे देने की मांग भी की है। यह राशि हरियाणा में गरीब बच्चों को नियम 134-ए के तहत मुफ्त पढ़ाई (Free Study) कराने वाले निजी स्कूलों (Privet School) को मिलेगी। 

संघ के सचिव प्रदीप पूनिया ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों ने नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को नियम 134ए के तहत 2015-16 से लेकर वर्तमान शैक्षणिक सत्र तक निशुल्क पढ़ा रहे हैं, लेकिन सरकार ने प्रतिपूर्ति के लिए कितना पैसा देना है यह भी निर्धारित नहीं किया है।

इसलिए सरकार जल्द से जल्द नौंवी से 12वीं का पैसा निर्धारित करते हुए इन कक्षाओं के छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति राशि के लिए भी ऑनलाइन आवेदन के लिए शीघ्र पोर्टल (Portal) खोले ताकि नौ वर्षों का पैसा स्कूलों को मिल सके। साथ ही उन्होंने चिराग योजना व आरटीई का पैसा देने की भी मांग की।

सरकारी स्कूलों में मिलेंगें ताजा सलाद
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इसके लिए शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने स्कूलों में कीचन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब मिड डे मिल में ताजी सब्जियां और सलाद स्वाद चखने को मिलेगा। जिन स्कूलों में जगह कम है, वहां पर स्कूल की छतों पर गमलों में सब्जियां उगाई जाएंगी।

 मिड-डे-मिल के मैन्यू के लिए जारी हुए निर्देश 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मैन्यू के अनुसार भोजन तैयार न होने की स्थिति में विद्यालय मुखिया और इंचार्ज (School head and incharge) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी

विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि मिड-डे-मिल (Mid-day-mill) के मैन्यू के अनुसार भोजन तैयार करना अनिवार्य है। । इसके साथ ही किचन की साफ-सफाई व राशन का रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाएग, किचन में जाले, मकड़ी व चूहे नहीं होने चाहिए। सभी कुक कम हेल्पर्स यूनिफार्म में उपस्थित रहेंगी और अनाज की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगी। सूखे दूध के पैकेट के रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

मिड-डे-मिल का सभी रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज अनिवार्य
जारी पत्र में कहा गया है कि स्पष्ट हिदायत जारी की गई है कि यदि निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की संख्या में अनियमितता पाई गई तो संबंधित विद्यालय मुखिया और मिड-डे-मिल (Mid-day-mill) इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिड-डे-मिल (Mid-day-mill) का सभी रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। यही नहीं जितने विद्यार्थियों की संख्या रजिस्टर में दर्ज है, उतने ही ऑनलाइन में भी होने चाहिए।