Haryanaline_Logo

हरियाणा की पहलवान ने चीन की खिलाड़ी को हराकर दिलाया गोल्ड, गांव में मनाया गया जश्न

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana News: ग्रीस में हुई जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में चरखी दादरी की रचना परमार ने 43 किलोग्राम वर्ग में चीन की पहलवान को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। 17 वर्षीय रचना जब अपने गांव बौंद खुर्द पहुंची, तो ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इससे पहले भी वह एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकी हैं।

रचना के पिता अजीत नंबरदार ने कहा कि उन्होंने बेटी नहीं, बेटा पैदा किया है। अगर जरूरत पड़ी तो बेटी के लिए जमीन बेचकर भी ओलंपिक की तैयारी कराएंगे। उनका सपना है कि रचना भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतें।

रचना ने बताया कि करीब आठ साल पहले वह अपने भाई के साथ अखाड़े में गई थीं, तभी से कुश्ती शुरू की। कोच की मेहनत से वह यहां तक पहुंचीं। वह गीता और बबीता फोगाट से प्रेरित हैं और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अपना मार्गदर्शक मानती हैं।

उनका कहना है कि बृजभूषण सिंह ने देश में कुश्ती को नई पहचान दी और उन्हीं की वजह से कई खिलाड़ियों को मौका मिला। रचना का अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। बृजभूषण सिंह भी गांव में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे।