Haryana Weather update: जींद, सोनीपत सहित 6 जिले में धुंध का तांडव हुआ शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया प्रदेश के 11 जिलों में ठंड का अलर्ट

Winter update in Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज अलसुबह से जींद, सोनीपत सहित प्रदेश के 6 जिलों में ठंड (weather update Haryana) का तांडव शुरू हो गया है। प्रदेश के 6 जिलों में आज सुबह से ही धुंध छाई हुई है। जींद, सोनीपत के साथ-साथ चरखी दादरी, भिवानी, हिसार और महेंद्रगढ़ (weather update Mahendergarh) में बादलों की घटा छंटने के साथ ही ठंड शुरू हो चुकी है। जींद और हिसार (winter update Hisar) के कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई है। वहीं शुक्रवार को सोनीपत में हुई बारिश का पानी अभी भी खेतों में खड़ा है। इस जिले के कई इलाकों में आज सुबह से धुंध शुरू हो गई। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में भी बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नारनौल का न्यूनतम तापमानर विवार को 6.3 डिग्री दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों हेतु किया ठंड का लैंड जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा प्रदेश में ठंड का अलर्ट (whether alert Haryana) जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद सहित 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिले में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने औरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ शीतलहर और कोल्ड डे के चलते हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू होगी।
हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग ने किया ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी
हरियाणा प्रदेश में बीते शुक्रवार को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तेज ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से गाना कोहरा छाया रहा। जिस कारण से विजिबिलिटी भी कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के करनाल और अंबाला सहित कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज से हरियाणा प्रदेश में ठंड की थर्ड डिग्री शुरू होगी। प्रदेश के कई जिलों में अब हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ेगी।