28-29-30 जून को हरियाणा-राजस्थान में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट? जारी हुआ मौसम विभाग का नया अपडेट
Haryana Line -Weather Update : हरियाणा राजस्थान में मानसून से पहले कई जिलों में बारिश( Rain Alert) ने लोगों को गर्मी से हल्की राहत देने का काम किया है। बता दे की दोनों राज्यों में पिछले कई दिनों से तेज अंदड़ के साथ बारिश देखने को मिली है।
वहीँ आने वाले तीन भी हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में मौसम खराब रहने वाला है। बदलते मौसम ने जहां आमजन को गर्मी से राहत मिल रही है वहीँ किसानों की फसलों को भी खूब फायदा मिल रहा है।
बता दे की दोनों राज्यों में इस वक्त मूंगफली , ग्वार समेत खरीब की फसलों की बुवाई पीक पर है। ऐसे में पानी की काफी जरूरत होती है। वहीँ हल्की फुलकी बूंदाबांदी भी इस दौर में किसानों के लिए रामबाण का काम कर रही है।
30 जून तक कई राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 जून के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी ( Heavy Rain Alert) भी जारी की गई है।
हरियाणा में तापमान
हरियाणा के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
फिलहाल प्रदेश में तापमान इस प्रकार है।
- अंबाला में 41.6 डिग्री,
- करनाल में 41.2 डिग्री,
- हिसार में 41.3 डिग्री,
- भिवानी में 41 डिग्री,
गुरुग्राम में 40 डिग्री और नारनौल (महेंद्रगढ़) में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
राजस्थान और पंजाब में 28 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के अनुसार, इस दौरान आंधी-तूफान( Hailstrom Alert) के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
