Movie prime

Hisar Airport : हिसार से अयोध्या के लिए दो घंटे में ही बिक गई सारी टिकट

 

हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को अयोध्या के लिए उड़ान भरने वाले पहले जहाज की टिकट केवल दो घंटे में ही बिक गई। एक सप्ताह में दो दिन यह फ्लाइट अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा फ्लाइट दिल्ली भी जाएगी। यदि किराए की बात करें तो हिसार से अयोध्या के लिए 3393 रुपये तथा अयोध्या से हिसार के लिए 3730 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। वहीं हिसार से दिल्ली का किराया 1300 रुपये होगा। यात्री अपने साथ 15 किलोग्राम सामान भी ले जा सकते हैं। यदि आपका सामान 15 किलोग्राम से ज्यादा होगा तो आपको अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे।

प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
हिसार एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट 14 अप्रैल को अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हिसार से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट की टिकट शुक्रवार शाम को साढ़े 8 बजे बिकनी शुरू हुई थी। साढ़े 10 बजे तक सभी टिकट बिक गई। अब 18 अप्रैल को बुकिंग शुरू होगी, क्योंकि सप्ताह में दो दिन ही फ्लाइट हिसार से अयोध्या जाएगी। 72 सीटर विमान में यात्रियों के लिए 70 सीट निर्धारित की गई हैं। यह बुकिंग एलायंस एयर एविएशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन हो रही है। 


दो घंटे का होगा सफर
हिसार से अयोध्या के लिए दो घंटे का सफर होगा। हिसार एयरपोर्ट से विमान सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरेगा और 12 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड कर जाएगा। फिलहाल हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट अयोध्या जाएंगी। जो फ्लाइट हिसार से अयोध्या जाएगा, वह 14 अप्रैल को सुबह दिल्ली से हिसार आएगी। जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से जम्मू, जयपुर, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए भी फ्लाइट उड़ान भरेंगी। 


शाम को लैंड नहीं होंगी एयरपोर्ट पर फ्लाइट
हिसार एयरपोर्ट पर शाम को साढ़े 6 बजे के बाद कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं होगी। यहां से विमान केवल दिन में ही उड़ान भर सकेंगे। इससे पहले 28 मार्च को हिसार एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रॉयल सफल रहा था। दोपहर को एक बजे दिल्ली से हिसार एयरपोर्ट पर एलायंस एयर एविएशन की फ्लाइट उतरी थी। आसमान में चक्कर लगाने के बाद यह फ्लाइट हिसार एयरपोर्ट पर उतरी थी। यहां रनवे पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने वाटर सैल्यूट के जरिये विमान का स्वागत किया था।

FROM AROUND THE WEB

News Hub