PP Holiday Cancelled : सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक हुई रद्द, जानिए कारण

Punjab police Holiday Cancelled: पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पुलिसकर्मियों को अब 27 जनवरी तक अवकाश नहीं मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार पंजाब में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं।
इस वजह से लिया फेंसला
बता दे की राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 27 जनवरी तक रद्द (Holiday canceled till 27th January) कर दी है यह फेंसला डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा गणतंत्र दिवस (Republic Day) के चलते लिया गया है। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी तक पंजाब में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी (policeman leave) नहीं दी जाएगी।
गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर पंजाब में धूमधाम से होते है कार्यक्रम
अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के साथ साथ हर वर्ष की तरह पंजाब में इस बार भी गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कई जिलों में कार्यक्रम होंगे। जिसके चलते प्रसाशन काफी बीजी रहने वाला है।
इस दौरान कई बड़े नेता पंजाब के अलग-अलग जिलों में जाकर तिरंगा फहराएंगे। इसके चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था (security system) सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया गया है। इस दौरान पुलिस 24 घंटे ड्यूटी के लिए तत्पर रहना होगा ।