हरियाणा में अब फर्राटा भरेगी 5 वंदेभारत ट्रेनें; जींद-सिरसा समेत 34 अमृत स्टेशन बनेंगे, रेल बजट में 3416 करोड़ मिले- Haryana Railways budget
Haryanaline: हरियाणा में 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके लिए बजट में 1149 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इन स्टेशनों में जंक्शन भिवानी, जींद, कुरूक्षेत्र, नरवाना और पानीपत जंक्शन शामिल हैं।

Haryana Railways budget: हरियाणा में अब रेलवे को चार चाँद लगने वाले है। बता दे की प्रदेश में हरियाणा को केंद्रीय रेल बजट में केंद्र सरकार ( Center Goverment) ने बड़ी राहत दी है। इस बार पेश होने वाले रेल बजट में रेल मंत्रालय की ओर से 3416 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा। इसका खुलासा खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया है।
50 नमो भारत ट्रेनों की सौगात
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि हरियाणा में नए रेल बजट के तहत 34 अमृत स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 50 नमो भारत ट्रेनें ( Namo Bharat Train) भी मिलेंगी। सबसे अहम बात यह है कि 5 वंदे भारत ट्रेनें भी हरियाणा में चलाई जाएंगी। इन वंदे भारत ट्रेनों से सूबे के 3 जिले कवर होंगे।
34 स्टेशन होंगे 1149 करोड़ रूपए से अपग्रेड
हरियाणा में 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके लिए बजट में 1149 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इन स्टेशनों में जंक्शन भिवानी, जींद, कुरूक्षेत्र, नरवाना और पानीपत जंक्शन शामिल हैं।
वहीं, बाकियों में अंबाला कैंट,लोहारू, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर , मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, पलवल, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भट्टू, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, होडल, कालांवाली, कालका, करनाल, कोसली, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर और जगाधरी स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा।
14 रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री ने बताया है कि 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किलोमीटर नए ट्रैक का निर्माण किया गया है। यह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लगभग पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है। 2014 से अब तक 1328 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक लाइनें बिछाई गई हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री (Central railway minister) की ओर से हरियाणा में नए रेलवे ट्रैक को लेकर 14 परियोजनाएं चल रही हैं। इन 14 परियोजनाएं के तहत 1195 किलोमीटर की दूरी तय होगी। इस प्रोजेक्ट पर हरियाणा में 15,875 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।