Haryanaline_Logo

इनरव्हील क्लब ने दिया महिला अनाथ आश्रम में जरूरी सामान

इनरव्हील क्लब ने दिया महिला अनाथ आश्रम में जरूरी सामान
 
innerwheel club
Whatsapp-Group

इनरव्हील क्लब द्वारा महिला अनाथ आश्रम में जरुरी सामान दान दिया गया। क्लब की वरिष्ठ सदस्य प्रेम दलाल ने बताया कि इनरव्हील क्लब द्वारा शहर के रोहतक रोड स्थित महिला अनाथ आश्रम में महिलाओं जरूरी समान मुहैया करवाया। इसमें प्रमुख रूप से रसोई का राशन, ठंड से बचने के लिए जुराब, गर्म कपड़े इत्यादि मुहैया करवाए। क्लब की मेंबर वंदना गुप्ता ने बताया कि हमारा हमारा इनरव्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन है जो समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्य करता रहता है। हमारी संस्था जींद शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यों में सम्मिलित रहते हुए सेवा भाव से कार्य करता है।


इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य और शहर की प्रमुख समाजसेवी डॉ. रजनीश जैन ने बताया कि वह और उनकी संस्था लगातार महिला अनाथ आश्रम से जुड़ा हुआ है जिन्हें समय-समय पर आवश्यकता अनुसार चीज मुहैया करवाता है। डॉ. रजनीश जैन बतौर डॉक्टर होते हुए आश्रम की महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और सैनिटरी पैड्स के फायदे के बारे में समझाते हुए सभी महिलाओं को मोटिवेट किया। इस दौरान क्लब की मेंबर ललिता, रमनप्रीत, अन्नु गोयल, डॉ. परमिंदर मौजूद रहे।