Haryanaline_Logo

Power Cuts: 15 घंटे से जींद शहर में बिजली गुल, अंधेरे में डूबा आधा शहर, रहवासी और दुकानदार हुए  परेशान

जींद शहर में आज सुबह से पावर कट की वजह से बिजली न आने के कारण रहवासियों के साथ-साथ दुकानदार भी परेशान नजर आए। बता दें कि जींद शहर के अर्बन स्टेट और डिफेंस कॉलोनी सहित हुडा ग्राउंड की मार्केट में आज सुबह 7:00 बजे से बिजली विभाग की ओर से पावर कट लगाया गया था। डिफेंस कॉलोनी निवासी वरुण संधू ने बताया कि आज सुबह 7 बजे उनकी कालोनी में बिजली कट लगा था और अब रात के 9: 30 बज चुके हैं, लेकिन बिजली नहीं आई है।
 
POWER CUT jind
Whatsapp-Group

Power Cuts Jind: हरियाणा प्रदेश के जींद शहर में आज सुबह से पावर कट की वजह से बिजली न आने के कारण रहवासियों के साथ-साथ दुकानदार भी परेशान नजर आए। बता दें कि जींद शहर के अर्बन स्टेट और डिफेंस कॉलोनी सहित हुडा ग्राउंड की मार्केट में आज सुबह 7:00 बजे से बिजली विभाग की ओर से पावर कट लगाया गया था। डिफेंस कॉलोनी निवासी वरुण संधू ने बताया कि आज सुबह 7 बजे उनकी कालोनी में बिजली कट लगा था और अब रात के 9: 30 बज चुके हैं, लेकिन बिजली नहीं आई है। उन्होंने बताया कि सुबह से बिजली नहीं आने के कारण अब इनवर्टर भी सीटी मार गए हैं और पूरा घर अंधेरे में डूब गया है। वहीं हुडा ग्राउंड स्थित अल्पायु क्लीनिक के डॉक्टर चहल ने बताया कि उनकी दुकान पर सुबह से बिजली नहीं है जिस वजह से ग्राहकों के साथ-साथ पूरी मार्केट को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिंडरा फीडर पैनल फेल होने की वजह से लगाया गया इतना लंबा कट 

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पिंडरा फीडर में पैनल फेल होने की वजह से जींद शहर में इतने लंबे कट का रहवासियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह से बिजली विभाग के कर्मचारी पैनल ठीक करने हेतु कार्य में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि बिजली सप्लाई किस समय सुचारू रूप से शुरू की जाएगी। पिंडरा फीडर में पैनल फेल होने की वजह से पिछले लगभग 15 घंटे से आधा शहर अभी भी अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पैनल ठीक करने हेतु कार्य किया जा रहा है और जल्द ही सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।