Haryana Government: जींद को मिलेगा आज सौगातो का पिटारा, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे करोड़ों रुपए की घोषणाएं

Haryana Government: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक बड़ी भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के लिए करोड़ों रुपए की बड़ी घोषणाएं भी करेंगे। जींद जिले में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहली बार किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इसलिए लोग मुख्यमंत्री से बड़ी घोषणाओं की आशा भी लगाए बैठे हैं। आज हरियाणा के जींद शहर स्थित एकलव्य स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। जींद शहर के एकलव्य स्टेडियम में होने जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह में सुरक्षा व्यवस्था और शहर में क्राइम तथा सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कल डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने जींद जिले के एसपी राजेश कुमार, डीएसपी, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज के साथ बैठक की।
डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि आज डॉक्टर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हेतु जींद शहर में पुलिस गश्त बढाई गई है। इसके अलावा लड़कियों की सुरक्षाहेतु शहर के कॉलेज और स्कूलों के आसपास राइडर्स को तैनात करने के भी आदेश दिए गए हैं। वहीं व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजार में भी पुलिस राइडर्स की गश्त को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु और सुबह पार्कों में युवतियों व महिलाओं के घूमने के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम हेतु मंत्रियों ने लिया तैयारी का जायजा
हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु तैयारी का जायजा हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी और गंगवा ने अधिकारियों से लिया। जींद शहर स्थित एकलव्य स्टेडियम में आज मनाए जा रहे प्रदेश स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के लिए तीन स्टेज पर वीआईपी के लिए बनाई गई हैं। इसके अलावा एक स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कल शनिवार को संपूर्ण दिन प्रदेश के दो मंत्री कृष्ण बेदी और गंगवा इस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते हुए दिखाई दिए।
जींद में आज होने वाले जयंती समारोह के संयोजक सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री, कृष्ण कुमार बेदी तथा लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा को बनाया गया है। दोनों मंत्रियों ने समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री, कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा हेतु चार डीएसपी व 700 से अधिक पुलिस कर्मियों को कमान सौंपी गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अंतिम चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान आज तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को पूरी तरह से भव्य बनाया जाए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा प्रदेश के कई मंत्री और विधायक भी होंगे शामिल
हरियाणा प्रदेश के जींद शहर के एकलव्य स्टेडियम में होने जा रहे जयंती समारोह कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा प्रदेश के कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे। इसके अलावा भारी संख्या में डीएससी समाज व महर्षि वाल्मीकि की विचारधारा में विश्वास रखने वाले समाज के आमजन भी शामिल होंगे। आज होने वाले कार्यक्रम के दौरान
महिलाओं व पुरुष वर्ग के बैठने के लिए अलग- अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों हेतु पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी के साथ-साथ अस्थाई शौचालय, बिजली, साफ-सफाई, मुख्य स्टेज पर फूलों से सजावट, वाहनों के लिए पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य जरूरी सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है।