Haryanaline_Logo

Haryana News : हरियाणा के सिरसा में युवक का अपहरण, पिता-पत्नी को वॉट्सऐप कॉल पर दे डाली बड़ी चेतावनी 

Haryanaline: दोपहर में उसके बेटे अनुज कुमार उर्फ जोनी के खुद के मोबाइल नंबर से उसके और उसकी पुत्रवधु के वॉट्सऐप (WhatsApp) नंबर पर किसी अनजान व्यक्ति की आवाज में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग आई। जिसमें बोला गया कि तुम्हारा बंदा उठा लिया है

 
सिरसा में युवक का अपहरण
Whatsapp-Group

Sirsa News: हरियाणा में क्राइम दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है।  ताजा मामला हरियाणा के सिरसा शहर से आ रहा है।  जहाँ युवक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। 

खैरपुर पुलिस चौकी में दी गई शिकायत 
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की खैरपुर पुलिस चौकी ( Sirsa Police) में दी शिकायत में हिसार रोड स्थित खन्ना कॉलोनी निवासी पारस सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटी और एक बेटा है। तीनों शादीशुदा है। उनका बेटा 35 वर्षीय अनुज कुमार उर्फ जोनी खुद बिजनेस करता है। अनुज कुमार उर्फ जोनी 3 फरवरी को हर रोज की तरह सुबह करीब 9.30 बजे अपने काम से बाहर गया था।

पिता और पत्नी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेज चेताया 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की दोपहर में उसके बेटे अनुज कुमार उर्फ जोनी के खुद के मोबाइल नंबर से उसके और उसकी पुत्रवधु के वॉट्सऐप (WhatsApp) नंबर पर किसी अनजान व्यक्ति की आवाज में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग (Audio Recording) आई।

 जिसमें बोला गया कि तुम्हारा बंदा उठा लिया है, जिसकी न लाश मिलेगी, और न राख मिलेगी। उसके बाद से उसके बेटे अनुज कुमार उर्फ जोनी के दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।

पुलिस ने शरू की मामले की जाँच 

वहीँ मामले की शिकायत होने पर पुलिस (Sirsa Police) भी एक्टिव हो गई है और मामले की जाँच शरू कर दी है। अनूप कुमार के पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि किसी ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। उसने स्लेटी रंग की जैकेट, सफेद और नीले रंग की लाइनदार शर्ट, ग्रे रंग की पेंट पहनी हुई है। पुलिस ने पारस सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई तेज कर दी है।

जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार युवक के मोबाइल नंबर ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की भी साहयता ली जा रही है। अब प्रदेश में हर दिन ऐसी वारदाते सामने आ रही है।  हरियाणा में भी अब बाकि राज्यों की तरह क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।