Haryanaline_Logo

बाहर निकलने से पहले जानें आज का मौसम, वरना हो सकती है परेशानी

 
Haryana Wheather Update
Whatsapp-Group

Haryana Wheather Update: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिलों — यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सुबह 8 बजे तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बारिश की संभावना जिलों के अनुसार अलग-अलग है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25% तक, जींद और भिवानी में 25 से 50% तक बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75% तक बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में हो सकती है, जहां 75 से 100% तक बारिश का अनुमान है।

इस बार मानसून में अब तक राज्य में सामान्य से 24% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 5 अगस्त को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, तो कई जगह यलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 और 7 अगस्त को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।