Haryanaline_Logo

Jind News: कुरूक्षेत्र पर्यटक स्थल नहीं आने वाले दिनों में बनेगा श्रद्धा धाम : अनिल शर्मा

Jind News: कुरूक्षेत्र पर्यटक स्थल नहीं आने वाले दिनों में बनेगा श्रद्धा धाम : अनिल शर्मा
 
Whatsapp-Group

Jind News: ब्राह्मण चौबीसी प्रधान एवं समाज सेवी अनिल शर्मा ने कहा कि कुरूक्षेत्र पर्यटक स्थल नहीं बल्कि आने वाले दिनों में श्रद्धा का धाम बनेगा। कुरूक्षेत्र की पावन धरती से गीता का संदेश भगवान कृष्ण ने दिया था। गीता का ये संदेश पूरे विश्व में गया है। 18 मार्च से 27 मार्च तक यज्ञ सम्राट सनातन धर्म प्रचारक श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज के सान्निध्य 1008 कुंडिय जन कल्याण शिव शक्ति महायज्ञ होगा।

इस महायज्ञ में उमड़ी भीड़ आने वाले दिनोंं में कुरूक्षेत्र को श्रद्धा का धाम बनाने का सबसे बड़ा संदेश होगी। उचाना से बड़ी भागीदारी इस महायज्ञ में होगी। कोई भी इस महायज्ञ में अपना कुंड को लेकर पंजीकरण करवा कर पूजा-अर्चना कर सकता है।


उन्होंने कहा कि महायज्ञ के लिए यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज ने कुरूक्षेत्र की धरती को इसलिए चुना क्योंकि कुरूक्षेत्र की धरती से गीता का संदेश पूरे विश्व में गया। कुरूक्षेत्र की धरती पर महायज्ञ करते है तो यज्ञ करने का संदेश भारत ही नहीं विश्व में जाएगा। ब्रह्म सरोवर में स्नान करके जब कुरूक्षेत्र की पावन भूमि पर हवन करोगे तो पितृ ऋण से मुक्ति मिलगी।

निरंतर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण को शुद्ध करने का कोई तरीका बचा ही नहीं सिर्फ एक सरल सर्वोत्तम उपाय है अपने अपने घरों में यज्ञ करें। यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज के सान्निध्य में कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर संकल्पित 108 महायज्ञों की श्रृंखला में 102वां 1008 कुंडीय जन कल्याण शिवशक्ति महायज्ञ होगा। कुरूक्षेत्र ऐसी भूमि है जो पांचवा धाम बन सकता है। ब्रह्म सरोवर में स्नान करके हवन करेंगे तो निश्वित रूप से वातावरण शुद्ध होगा। पॉजिटिव एनर्जी मिलती है जिससे तेज बढ़ता है, शुद्ध विचार होते है अच्छा कार्य होता है।