Movie prime

उर्मिल नदी पर रेलवे ब्रिज निर्माण में सुरक्षा व्यवस्था न होने से खतरा

 
Chhatarpur News

Chhatarpur News: ढड़ारी में उर्मिल नदी पर बन रहे रेलवे ब्रिज की रेलिंग का निर्माण सागर-कानपुर नेशनल हाइवे पर जारी है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन निर्माण स्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड है, न परावर्तक चिह्न, और न ही लाइट की व्यवस्था।

रात में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है क्योंकि साइट पर रखी रेलिंग दूर से नजर नहीं आती। तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह बड़ा खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने और संकेतक लगाने की मांग की है ताकि कोई दुर्घटना न हो।