Movie prime

मारपीट कर 26 हजार रुपए लूटने का मामला

 
Guna News

Guna News: गुना पगारा में एक व्यक्ति भमर सिंह के साथ मारपीट कर उनके 26 हजार रुपए लूट लिए गए। भमर सिंह पीएम आवास के तहत कुटीर बनाने के लिए सामग्री लेने निकले थे।

रास्ते में प्रताप नामक शख्स ने उनके पैर पर बाइक चढ़ा दी। विरोध करने पर प्रताप ने अपने साथियों के साथ मिलकर भमर सिंह पर हमला किया। इतना पीटने के बाद भमर सिंह बेहोश हो गए और अस्पताल में होश आया।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उल्टे उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। इस दौरान उनके साथ लाए गए पैसे भी छिन लिए गए। भमर सिंह ने बताया कि उन्हें नहीं पता कौन उन्हें अस्पताल लेकर गया और मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं।