Movie prime

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी संस्कृति संरक्षण का संदेश

 
Guna News

Guna News: विजयपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर एन.एफ.एल. विजयपुर स्थित अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ अध्यक्ष दौलतराम भिलाला और पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल अहिरवार ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

असिस्टेंट इंजीनियर मुत्रालाल अहिरवार ने कहा कि भारत अपनी विविध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विश्व में प्रसिद्ध है, जिसमें आदिवासी समाज का विशेष स्थान है। आदिवासी समुदाय प्रकृति के करीब रहते हुए अपनी लोककथाएँ, विरासत और ज्ञान पीढ़ी दर पीढ़ी संजोता है।

संघ अध्यक्ष दौलतराम भिलाला ने बताया कि आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अभी भी दूर है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय की एकता, संस्कृति संरक्षण और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिवराज सिंह भील, रामलाल अहिरवार, संतोष कुमार सहित कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। महासचिव एच.एस. भिलाला ने कार्यक्रम का संचालन किया।