Haryanaline_Logo

Sirsa News: सिरसा शहर में मिनी बाइपास रोड डेढ़ साल से बंद, 44 इंची सीवर लाइन बदलने के काम की धीमी गति से लोग तंग

सिरसा शहर में रानियां मिनी बाइपास रोड अब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। ट्रैफिक कम करने के लिए बनाया गया यह रोड पिछले डेढ़ साल से पूरी तरह बंद पड़ा है। अमृत योजना के तहत 44 इंची सीवर लाइन बदलने का काम भी कछुए की चाल चल रहा है। जिससे लोग गुस्से में हैं। एक महीना बीत गया पर पुरानी लाइन अभी तक नहीं बदली गई। आसपास की कॉलोनियां के लोग धूल फांक से परेशान हैं।
 
SIRSA NEWS
Whatsapp-Group

Sirsa News: सिरसा शहर में रानियां मिनी बाइपास रोड अब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। ट्रैफिक कम करने के लिए बनाया गया यह रोड पिछले डेढ़ साल से पूरी तरह बंद पड़ा है। अमृत योजना के तहत 44 इंची सीवर लाइन बदलने का काम भी कछुए की चाल चल रहा है। जिससे लोग गुस्से में हैं। एक महीना बीत गया पर पुरानी लाइन अभी तक नहीं बदली गई। आसपास की कॉलोनियां के लोग धूल फांक से परेशान हैं। दिनभर वाहनों की लाइन, धूल का गुबार, एलर्जी और सांस की तकलीफें लोगों में बढ़ गई हैं। वहीं बरनाला रोड और सीडीएलयू के आसपास स्थित कॉलोनीवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही बार-बार रोड धंसने की समस्या से भी निजात मिलेगी। उधर, चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक के पास सीवर लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार को विभाग ने एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी लाइन शिफ्ट का कार्य पूरा नहीं हो सका। इस कारण मिनी बाइपास रोड बंद पड़ा है, जिसके चलते वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर बरनाला रोड पर पहुंचना पड़ रहा है। मिनी बाइपास रोड खुलने में अभी भी एक सप्ताह का समय और लगेगा।

चत्तरगढ़पट्टी फाटक के पास सीवर लाइन शिफ्ट करने का काम सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ है। ठेकेदार को विभाग ने एक हफ्ते का समय दिया। 20 दिन बीत गए, अभी तक सिर्फ एक मेनहोल बना है। मुख्य चैंबर का काम भी लटका पड़ा है। इसी वजह से मिनी बाइपास रोड अब तक नहीं खुल सका। वाहन चालकों को बरनाला रोड जाने के लिए कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।

1.29 करोड़ रुपये होने हैं खर्च

करीब 30 साल पहले बिछाई गई सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसी के ऊपर मिनी बाइपास रोड बनाया गया था। पिछले तीन साल में यह रोड पांच बार धंसा। मिनी बाइपास से केलनियां टी-प्वाइंट तक 15 फीट चौड़े और 20 फीट गहरे गड्ढे बन गए। डेढ़ साल पहले रोड को पूरी तरह बंद करना पड़ा। अब अमृत योजना के तहत पहले चरण में 500 मीटर लंबाई में पुरानी लाइन हटाकर नई 44 इंची आरसीसी लाइन डाली जा रही है। इस काम पर 1.29 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। पूरे शहर में पुरानी लाइनों की रिप्लेसमेंट और नई कॉलोनियों में लाइन डालने पर कुल 123 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। लेकिन काम की रफ्तार देखकर लोग कह रहे हैं लाइन बदलने में स्पीड जीरो है।

करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा

देवकर्ण, जेई, पब्लिक हेल्थ सिरसा ने बताया कि सीवर लाइन के मुख्य चैंबर बनाने का कार्य करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। मिनी बाइपास रोड खुलने में अभी करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा। अभी थोड़ा सा रास्ता बनाकर रोड खोला भी गया है। ताकि वाहन निकल सकें। कार्य पूरा होने में चार-पांच दिन लगेंगे।