MLA ran with players in Run for Unit in Uchana of Jind district, gave message of goodwill
Jind News: उचाना में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिट का आयोजन किया। मंडी गेट के सामने 40 फूटा रोड से लेकर हाईवे पर पुलिस थाना के पास तक दौड़ आयोजित हुई। रन फॉर यूनिट दौड़ में युवाओं में भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, वयोवृद्ध में देशराज खरकभूरा, पुरूष अधिकारियो में बीआरसी रणपाल श्योकंद, महिला अधिकारियों में जन स्वास्थ्य विभाग की एसडीओ सुनीता नैन को ध्वज वाहक चुना गया। थाना प्रभारी पवन कुमार द्वारा पगड़ी पहना कर मुख्य अतिथि देवेंद्र चतरभुज अत्री का स्वागत किया। खिलाड़ियों के साथ दौड़ते हुए भाजपा विधायक ने सद्भावना का संदेश दिया। उपमंडल के भौंगरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वुशू खेल, बाबा जीतगर काकड़ोद की कबड्डी, शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना की एथलेटिक्स,बाबा प्रेमनाथ 40 फूटा रोड की कबड्डी खेल अकेदमी एवं एक अन्य खेल अकेदमी के 300 से अधिक से अधिक खिलाड़ियों, युवाओं, महिलाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया।
विधायक देवेंद्र अत्रि ने दौड़ को दिखाई हरी झंडी
दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए अत्री ने कहा कि देश की एकता को बनाए रखने के लिए पूरे देश में रन फॉर यूनिट का आयोजन किया गया। देश की एकता एवं अखंडता के लिए हम सब वचनबद्ध है। दौड़ में युवाओं, विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 31 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रन फॉर यूनिट का आयोजन पूरे देश में एक साथ किया गया। रन फॉर यूनिट में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं पूरे देश में है। देश के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वो देश की एकता, अखंडता को बनाए रखे। हर साल इस दिन को पर्व की तरह मनाते हुए देश को सद्भावना का संदेश दे। इस मौके पर एबीपीओ बलिंद्र सिंह, कार्यक्रम संचालक मास्टर रामप्रसाद, जयभगवान करसिंधु, शीशपाल शास्त्री, मंडी प्रधान सत्यवान पेगां, पुनीत जेई, सुनील दत्त आर्य मौजूद रहे।
उचाना हलके के लोगों को भाया भाजपा विधायक का जनता दरबार, विधायक ने वीवीआईपी कल्चर को किया समाप्त
उचाना के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री द्वारा दीपावली के पर्व से पहले अपना पहला जनता दरबार लगाया। विधायक का ये जनता दरबार लोगों को भाया। वीवीआईपी कल्चर को समाप्त कर लोगों के बीच बैठकर लोगों की समस्याओं को विधायक द्वारा सुनने के साथ-साथ उनका समाधान का जो प्रयास था वो लोगों को प्रभावित करने वाला था। खास होने के बाद भी लोगों से आम की तरह मिलना लोगों को भाया। अब से पहले जो विधायक यहां से बने है बेशक वो सत्ता पक्ष में हो या ना हो वो जनता दरबार नहीं लगाते थे। कभी-कभी लगाते थे तो लोगों को मिलने के इंतजार करना पड़ता था।
गांव में जनता दरबार लगाने की अगली प्लॉनिंग
भाजपा विधायक आने वाले दिनों में जनता दरबार गांव में लगाने की प्लॉनिंग कर रहे है ताकि गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को सुन उनका गांव में ही समाधान हो। गांव में अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगने की शुरूआत होने पर लोगों की समस्याएं गांव में ही सुनी जाने से लोगों को अपनी समस्याओं के लिए गांव से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की तर्ज पर दर्ज पर चले विधायक देवेंद्र अत्री
जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे स्व. देवीलाल को जाना जाता था। स्व. देवीलाल मुख्यमंत्री होते हुए लोगों के बीच सीधे जाते थे उनसे रूबरू होते थे। जो भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री है वो भी इस तरह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को आम आदमी की तरह सुन रहे है। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जो जनता दरबार लगा उसमें आने वाले कुलदीप, राजा, जगबीर ने कहा कि विधायक के जनता दरबार ने स्व. देवीलाल की याद दिला दी जो वीवीआईपी होने के बाद भी जनता दरबार लगा कर लोगों से मिलते थे। उचाना विधायक देवेंद्र चरतभुज अत्री उनके लिए सरकार है। सरकार में होने के बाद भी इस तरह के जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं के सुनने की शुरूआत करना सराहनीय पहल है।
मतदाताओं ने अपने मत किया राजतंत्र को खत्म
भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि उचाना हलके के लोगों ने साधारण परिवार के युवा को विधानसभा भेजने का काम किया। हलके के लोगों ने अपने मत से जो अब तक राजतंत्र, तानाशाही थी उसको खत्म करने का काम किया। सही मायनों में अब लोकतंत्र उचाना में हुआ है। वो समय उचाना के लोग नहीं भूले है जब उचाना का जो प्रतिनिधि होता था उससे मिलने के लिए चंडीगढ़, दिल्ली जाकर लाइनों में लगना पड़ता था। अपने मत से चुने अपने प्रतिनिधि से मिलने जाने के लिए जेब में दस हजार रुपए होने जरूरी होते थे। इस व्यवस्था को उचाना के मतदाताओं ने इस बार समाप्त करने का काम किया। लोगों के बीच रहकर लोगों से आम आदमी की तरह मिल कर उनकी समस्याओं को सुनने का काम करेंगे।