Haryanaline_Logo

BPL परिवारों के लिए सरसों तेल के रेट में बदलाव, अब इतने में मिलेगा 2 लीटर तेल

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana News: प्रदेश में BPL और अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारकों को मिलने वाले सरसों तेल के दाम फिर बदले गए हैं। अब गरीब परिवारों को एक लीटर तेल 30 रुपए में और दो लीटर 100 रुपए में मिलेगा। हिसार DFSC अमित शेखावत ने बताया कि सभी जिलों को इसका नोटिफिकेशन भेज दिया गया है।

सरकार ने 1 जुलाई को 2 लीटर तेल 100 रुपए में देने का फैसला किया था, जबकि इससे पहले यही तेल 40 रुपए में मिलता था। रेट में अचानक हुए इस बदलाव का विरोध भी हुआ था।

मार्च 2025 में प्रदेश में करीब 52.50 लाख गरीब परिवार थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 43.52 लाख रह गई है। बीते पांच महीनों में 8.98 लाख परिवारों के नाम BPL और AAY सूची से हटा दिए गए हैं।