Haryana News: नायब सैनी सरकार की बढ़ी मुश्किलें, हटाए गए HKRN के कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में बीते दिनों हाल ही में भर्ती हुए 24000 पक्के कर्मचारियों को ज्वाइनिंग देने हेतु प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से लगाए गए कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। प्रदेश में अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम की निकलेंगे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कई जिलों में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सरकार द्वारा हटाए गए कच्चे कर्मचारियों क्या कहना है कि जब तक सरकार उन्हें उनका रोजगार नहीं देगी तब तक वह सरकार के खिलाफ अनिश्चितकाल में धरना लगाए रखेंगे। हरियाणा प्रदेश के जींद हिसार, कैथल, सोनीपत और सिरसा सहित कई जिलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN employee) के कच्चे कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के हटाए गए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा उनका रोजगार छीननें के बाद उनके घर का चूल्हा तक जलना बंद हो गया है।
जींद के नरवाना हलके में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जींद जिले के नरवाना हलके में भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नौकरी से हटाए जाने के चलते अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ द्वारा जल सेवाएं मंडल अधिकारी कार्यालय पर एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना आरंभ कर दिया।
धरने की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान विकास श्योकंद ने की तथा संचालन सचिव प्रदीप कुंडू ने किया। विकास श्योकंद ने कहा कि जब जक एचकेआरएन के कर्मचारियों को पदों पर लगा कर सेवा सुरक्षा एक्ट से नहीं लगाया जाएगा, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हटाए गए अधिकतर कर्मचारी ऐसे है, जिनको विभाग में कार्य करते हुए 5-10 वर्ष हो चुके है।
राज्य महासचिव जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा एक तरफ जाब सिक्योरिटी देने और दूसरी तरफ कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की निंदा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन कर्मचारियों को वापिस रोजगार दिया जाए, अन्यथा जिला और राज्य स्तर पर आंदोलन कर लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर मौके पर राज्य उपप्रधान राजेंद्र, जिला प्रधान विजेंद्र अत्री, मनदीप, सेवा सिंह, सत्यवान, बलराज शर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।