Haryanaline_Logo

Sirsa News: वॉलीबाल इंटर-पॉलीटेक्निक टूर्नामेंट में नानकपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, 13 पॉलिटेक्निक संस्थानों की टीमों ने लिया था भाग

मैच के समापन के बाद प्राचार्या मंजू गेरा, राजेंद्र जिंदल और गजे सिंह ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही सभी कोच और टीम के साथ आए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। 
 
SIRSA NEWS
Whatsapp-Group

Sirsa News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय इंटर-पॉलीटेक्निक वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों की 13 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नानकपुर व बीकेएन राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल के बीच खेला गया। जिसमें नानकपुर की टीम ने नारनौल को हराते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राजकीय बहुतकनीकी महिला की प्रधानाचार्या मंजू गेरा ने शिकरत की।

मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि मंजू गेरा ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेलों में भाग लेने से नौजवानों को सही दिशा मिलती है। नशों से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें। खेल भी जीवन का अभिन्न अंग है। क्योंकि खेलने से ही शरीर स्वस्थ रहता है।

मैच के समापन के बाद प्राचार्या मंजू गेरा, राजेंद्र जिंदल और गजे सिंह ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही सभी कोच और टीम के साथ आए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। 

फाइनल मुकाबला नानकपुर टीम व नारनौल बहुतकनीकी संस्थान की टीमों के मध्य हुआ। कड़े मुकाबले में नानकपुर ने नारनौल को हराकर ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नानकपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आदमपुर की टीम ने तृतीय स्थान पाया।