नायाब सरकार ने कर्मचारियों की करदी मौज, 20 हजार रुपए तक मासिक मानदेय देने हेतु की घोषणा

हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने आज चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए हैं। आज गुरुवार (23 जनवरी) को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में कोई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश के कर्मचारीयों और व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट मीटिंग के बाद हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि HSMITC, CONFED, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारीयों को मानदेय देने कनेर ने लिया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे HSMITC, CONFED, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी और जिन विभागों का विलय हो चुका है, ऐसे सभी कर्मचारियों को अब प्रदेश सरकार की तरफ से न्यूनतम 6,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा। सरकार की इस घोषणा के बाद प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
प्रदेश के व्यापारियों हेतु बकाया खड़ी राशि पर ब्याज माफी की हुई घोषणा
गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन टाइम सेटलमेंट स्क्रीम को मंजूरी देते हुए कहा कि जिन व्यापारियों पर 10 लाख से कम की राशि बकाया है, उनका ब्याज माफ करने के अलावा मूल राशि से भी 1 लाख रुपए घटाया गया है। अब ऐसे व्यापारी जिनकी बकाया राशि 10 लाख रुपए से कम खड़ी है, उन्हें अपनी कुल बकाया बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40% ही अदा करना होगा।
10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर मिलेगी ब्याज में छूट
हरियाणा सरकार द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी देने के बाद अब ऐसे व्यापारी जिनका बकाया 10 लाख से 10 करोड़ तक खड़ा है। उन्हें बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहां कि ऐसे व्यापारियों को अब बकाया खड़ी राशि का 60% ही चुकाना होगा। सरकार द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी देने के बाद प्रदेश के लगभग 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा।