नायब सैनी सरकार ने युवाओं को दी बड़ी सौगात, प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर खोले जाएंगे यह संस्थान

हरियाणा सीएम सैनी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर कहा कि हरियाणा में अब प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट(ITI )खोला जाएगा. हरियाणा में कुल 142 ब्लॉक है, जिनमें से 26 ब्लॉक ऐसे हैं जहां पर अभी तक आईटीआई की सुविधा नहीं है बच्चों को आईटीआई करने के लिए कहीं दूसरे ब्लॉक में जाना पड़ता है। इन 26 ब्लॉक में से 6 ब्लॉक में नए सरकारी आईटीआई खोलने का प्रस्ताव पहले से ही स्वीकृत हो चुका है और भवन निर्माण प्रक्रिया में चल रही है बाकी 20 ब्लॉक में भी आईटीआई खोली जाएगी इन पर लगभग 400 करोड रुपए की लागत आने वाली है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह ऐलान राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रविवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया। इस समय हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईटीआई के प्रशिक्षकों को नौकरी के लिए ऑफर लेटर भी प्रदान किया। और साथ में उन्होंने आठ अधिसूचित खेलों के लिए मुफ्त खेल उपकरण और राज्य के वार्षिक खेल कैलेंडर में अंतर युवा क्लब खेलों को शामिल करने का ऐलान भी किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इससे पहले ग्रामीण युवाओं के लिए एक साथ 250 जिम का उद्घाटन भी किया। सीएम के इन घोषणाओं से पहले खेल एवं युवा शक्ति कारण व उद्यमित राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर आगे चल रहा है।
युवा में नशे की सामाजिक बुराई खत्म करने का आहान
हरियाणा मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए एक गीत का लोकाअर्पण किया और युवाओं से हरियाणा में नशे की सामाजिक बुराई को समाप्त करने का आहवान किया।
एनआरआई हरियाणवियों के लिए ग्लोबल हरियाणवी पोर्टल शुरू किया
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि जो हरियाणवी दूसरे देशों में बसे हुए हैं उनके लिए हरियाणा सरकार ने ग्लोबल हरियाणवी केंद्र नामक एक पोर्टल शुरू किया है इस पर वह अपनी समस्याओं को डालकर उसका निजात पा सकते हैं समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या हो या परिवार में किसी भी प्रकार के झगड़े अथवा प्रदेश में निवेश करने के लिए इच्छा हो इस प्रकार की सभी समस्याओं की इस पोर्टल पर मदद मिलेगी।
युवा क्लबों को मुफ्त मिलेंगे खेल के यह सामान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आठ अधिसूचित खेलों के लिए मुफ्त खेल उपकरण दिए जाएंगे। इन खेलों में वॉलीबॉल ,फुटबॉल, बास्केटबॉल ,हैंडबॉल ,मुक्केबाजी ,कुश्ती ,जूडो और क्रिकेट शामिल किए गए हैं।
हरियाणा सरकार ने हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत खेलों के सभी उपकरण मुक्ति देने की योजना बनाई है इस योजना में युवा क्लबो को शामिल किया जाएगा।