Haryanaline_Logo

New Electrict Bus : हरियाणा का यह जिला होगा प्रदूषण मुक्त, जल्द सड़कों पर दौडेगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

 
हरियाणा का यह जिला होगा प्रदूषण मुक्त
Whatsapp-Group

Haryana Roadways New Electic Buses : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर आ रही है बता दे की सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर अहम कदम उठा रही है। 

इसी के चलते प्रदेश के के कई जिलों को नई इलेक्ट्रिकल बसे मिल रही है। 

जिससे उनका सफर आसान हो जाएगा बता दें कि अभी  हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर को पर्यावरण मुक्त करने का काम सरकार करेगी। 

 फिलहाल जिले में 50 इलेक्ट्रिकल बेसन का संचालन किया जा रहा है वहीं सड़कों पर जल्द ही 100 नहीं बसें दौड़ती हुई नजर आएगी। 

22 लाख की आबादी को मिलेगा लाभ 

इसी के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 9 करोड रुपए की लागत से सेक्टर 61 में चार्जिंग स्टेशन भी बना रहा है बता दें कि यह 9 करोड रुपए जिसमें से 6 करोड रुपए डिपो के निर्माण तथा 3 करोड रुपए इलेक्ट्रिकल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। 


यह चार्जिंग स्टेशन 5 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि शहर की 22 लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इसके पीछे कारण यह भी है क्योंकि ऑटो के अलावा शहर के अंदर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नाम मात्र की है। 

 सरकार ने नई इलेक्ट्रिक अशोक के संचालन की सुविधा देने की योजना को मंजूरी दे दी है। 


अभी फिलहाल यह बसें आई नहीं है लेकिन एचएसवीपी ने इस योजना को शुरू कर दिया है। 

सेक्टर 61 बायपास के पास से इन बसों का संचालन किया जाएगा वहीं अभी तक नहीं रूट का मैप तैयार नहीं हुआ है। 

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही नहीं बेस आने से यात्रियों को नई सुविधा का अनुभव होगा और साथ ही शहर के कोने-कोने तक नहीं इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी

 

सेक्टर-61 में पांच एकड़ भूमि पर बनने वाले इस डिपो में बसों के लिए पार्किंग, सर्विस स्टेशन, वर्कशाप और स्टाफ सुविधा बनाई जाएंगी। इसका काम जोरों से चल रहा है। एक वर्ष के अंदर इसे पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर बस अड्डा होगा, जबकि ऊपर की मंजिलों पर कमर्शियल कांप्लेक्स बनाया जाएगा।

- संदीप दहिया, अधीक्षक अभियंता एचएसवीपी फरीदाबाद