हरियाणा निकाय चुनाव से पहले महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी लिस्ट जारी, 7 महासचिव 2 उपाध्यक्ष बनाए, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा निकाय चुनाव से पहले महिला कांग्रेस के पद अधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है इसको लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अलका लांबा ने पूरी सूची जारी कर दी है यह जानकारी हरियाणा महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने दी है।
सुधा भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी गई है पहली सूची में जिला सत्र पर 21 महिला कार्यकरता की नियुक्ति की गई है इस सूची में 11 जिलों में शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करवाई गई है 7 महिला नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दो महिला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 महिलाओं को बनाया उपाध्यक्ष, 7 महिलाओं को बनाया महासचिव
दीपिका यादव को उपाध्यक्ष रेवाड़ी, निर्मल चौधरी को उपाध्यक्ष रोहतक, प्रियंका अग्रवाल को महासचिव फरीदाबाद, सुचित्रा देवी को महासचिव सोनीपत, आशा अहलावत को महासचिव सोनीपत, प्रज्ञा पासा जैन को महासचिव कुरुक्षेत्र, दिव्या शुक्ला को महासचिव करनाल बनाया गया है, जबकि रेखा मलिक को सचिव सोनीपत, राखी सेठी को सचिव फरीदाबाद, मुकेश चौहान को सचिव रोहतक बनाया गया है।
11 जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों के नाम
महिला कांग्रेस की ओर से 11 जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं निर्मल बल्हारा रोहतक शहरी जिला अध्यक्ष, सीमा खासा सोनीपत ग्रामीण, संतोष कुमारी जून हिसार जिला अध्यक्ष, रजिया बानो नूह जिला अध्यक्ष, सुमन लोहचब झज्जर जिला अध्यक्ष, राजबाला हुड्डा रोहतक ग्रामीण जिला अध्यक्ष, डा नवजोत कौर करनाल जिला अध्यक्ष, डा राजवती महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष, लाजवंती ढिल्लों जींद जिला अध्यक्ष, शीला अंतिल सोनीपत शहरी जिला अध्यक्ष, सुमन भिवानी जिला अध्यक्ष नियुक्त की गई है।