Movie prime

हरियाणा और दिल्ली में यमुना में जहर मिलाने को लेकर राजनीतिक जंग हुई और तेज, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें 

यमुना में जहर मिलाने की बात को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग में अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कूद गए हैं। उन्होंने दिल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए यमुना में जहर मिलाने को लेकर हरियाणा प्रदेश पर लगाए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के हर घर से जवान सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहा है और दिल्ली सरकार हरियाणा पर पानी में जहर मिलाने के ओच्छे आरोप लगा रही है।
 
YAMUNA WATER WAR IN HARYANA AND DELHI
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सोनीपत में हुआ केस दर्ज 

YAMUNA WATER WAR: हरियाणा और दिल्ली में इन दिनों यमुना नदी में जहर मिलाने को लेकर राजनीतिक जंग अपनी चरम सीमा पर है। दोनों ही राज्यों के दिग्गज नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पाठकों को बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव हेतु प्रचार-प्रसार चल रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान अभी हाल ही में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि हरियाणा द्वारा यमुना नदी में जहर मिलाकर दिल्ली वालों को मारने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस ब्यान के बाद दोनों राज्यों में राजनीतिक जंग तेज हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर यमुना नदी में जहर मिलाने की बात को लेकर तंज कसते हुए ट्वीट किया था। जिसका जवाब देते हुए हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आतिशी को दिल्ली की खड़ाऊ मुख्यमंत्री कह डाला। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद यमुना नदी पर पहुंचकर उसका जल भी ग्रहण किया।

यमुना में जहर मिलाने की बात को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग में अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कूद गए हैं। उन्होंने दिल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए यमुना में जहर मिलाने को लेकर हरियाणा प्रदेश पर लगाए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के हर घर से जवान सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहा है और दिल्ली सरकार हरियाणा पर पानी में जहर मिलाने के ओच्छे आरोप लगा रही है।

YAMUNA WATER WAR ON TWITTER

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सोनीपत में हुआ केस दर्ज 

देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर मिलाने के बयान को लेकर हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले में केस दर्ज हो गया है। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के इंजीनियरों ने जब यमुना का पानी चेक किया तो उसमें जहर की मात्रा पाई गई। यह जहर हरियाणा वालों ने दिल्ली के लोगों को मारने हेतु मिलाया था। जिस पर पूरे देश में बवाल मच गया। हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने इस मामले में सोनीपत जिले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

जिस पर कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 2 D, 154 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सोनीपत जिला अदालत में केस दर्ज होने के बाद यमुना नदी में जहर मिलाने के बयान को लेकर केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इस केस के तहत झूठी अफवाह फैलाने पर आरोपी को एक से दो वर्ष की कैद के साथ जुर्माने की सजा भी हो सकती है। पाठकों को बता दें कि यह केस ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम' के तहत आता है, जिसे 2005 में शुरू किया गया था।