Movie prime

JIND NEWS: जींद में गीता जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों पर

30 स्टॉलों के माध्यम से दी जाएगी विभागीय जानकारी, सेल्फी प्वाइंट भी रहेंगे आकृषण का केन्द्र
 
GEETA JANTIN SMAHARO JIND
समारोह स्थल पर सरकारी विभागों की लगाई जाएंगी स्टॉल

JIND NEWS: जींद उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव स्थानीय पटवार भवन रंगशाला में 9 से 11 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों व सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा 30 स्टाल लगाई जाएंगी। समारोह के दौरान कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर शोभा यात्रा, दीपोत्सव का भी आयोजन होगा।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तीन दिन के दौरान गीता पूजन हवन, सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें वक्ता श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर अपने व्याख्यान देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा गीता का श्लोकोच्चारण किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम दिन नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गीता पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। नगर शोभा यात्रा में धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी गीता पर आधारित अपनी झांकी शामिल करेंगी। उन्होंने शहर की सभी धार्मिक, मन्दिर व सामाजिक संस्थाओं से गीता महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण लीला और गीता पर आधारित होंगे।

समारोह स्थल पर सरकारी विभागों की लगाई जाएंगी स्टॉल

उपायुक्त ने बताया कि समारोह स्थल पर सरकारी विभागों की स्टॉल लगाई जाएंगी जहां सरकार द्वारा सम्बधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को दशार्या जाएगा और लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। गीता महोत्सव के बारे में समारोह स्थल पर यातायात पुलिस और सचिव प्रादेशिक परिवहन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, जिला कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली वितरण निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, अग्रणी बैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, आयुष विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बैंक स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागें की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा शहर की विभिन्न प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी स्टॉल लगाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की भी गीता जयंती महोत्सव में भागीदारी होगी। उन्होंने आहवान किया कि जितनी अधिक संख्या में धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं शामिल होंगी, गीता महोत्स्व की शोभा उतनी ही अधिक बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 9 से 11 दिसम्बर को सांयकालीन संध्या में गीता से पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान दीपदान, गीता पाठ, गीता महायज्ञ, सांयकालीन गीता आरती, कराई जाएगी। 10 दिसम्बर को गुरुकुल विद्यापीठ पांडू पिंडारा में गीता संगोष्ठी होगी। जिसमें गीता ज्ञान से संबंधित जानकारी नागरिकों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूली बच्चों की गीता महोत्सव के लिए तैयारियां करवाएं। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करें ताकि वहां पर पंडाल सजाया जा सके। इसके साथ ही तीनों दिन वहां पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। उन्होंने यहां पर शौचालय की वैकल्पिक रूप से व्यवस्था रहेगी, समारोह स्थल पर एम्बूलेंस और फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था हो। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समारोह स्थल पर शानदार रंगोली बनाई जाएगी।

जींद जिला वासी बनेंगे ग्लोबल श्लोकोच्चारण में भागीदार

डीसी ने बताया कि 11 दिसम्बर को जिले में एक साथ दोपहर 12 बजे से ग्लोबल श्लोकोच्चारण में भागीदार बनेंगे। उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव के दौरान महोत्सव स्थल पर जहां विद्यार्थी श्लोकोच्चारण करते हुए गीता महोत्सव को गरिमामयी ढंग से मनाने में सहभागी बनेंगे वहीं जिला के सभी शिक्षण संस्थान से हर वर्ग इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनेंगे। डीसी ने आमजन से अपील की कि सभी जिलावासी गोहाना रोड स्थित पटवार भवन रंगशाला में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गीता महोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी करना सुनिश्चित करें और 11 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों और जिलावासी शाम को अपने अपने घरों में दीपोत्सव उत्साह के साथ मनाएं। डीसी ने कहा कि गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समर्पण भाव से जिला प्रशासन का सहयोग करें।