Haryana News: हरियाणा में हटाए गए एचकेआरएन कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हुआ तेज, सरकार की बढ़ी मुश्किलें

Protest against removed HKRN employees intensified in Haryana, problems increased for government
HKRN Employee protests: हरियाणा रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन प्रेषित किया। हरियाणा कौशल कर्मचारी कल्याण संघ के कर्मचारियों ने उपायुक्त को सौंपे अपने ज्ञापन में अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। उनको हटाया न जाए और दोबारा से उनको ज्वाइन करवाया जाए। बनाए गए एक्ट में 0 से 5 साल वालों को भी शामिल किया जाए। विभागीय लेटर जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि सभी कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा की गारंटी मिल सके।
कौशल कर्मचारी कल्याण संघ ने बहुत से विभागों में हटाए गए कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
हरियाणा कौशल कर्मचारी संघ के प्रधान सुरजीत चहल ने बताया कि आज कौशल कर्मचारी कल्याण संघ ने बहुत से विभागों में हटाए गए कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है और उपायुक्त को कर्मचारियों के समक्ष आ रही है समस्याओं के बारे में अवगत करवाया है।
संगठन के सह सचिव सिकंदर धतरवाल ने बताया कि जींद जिले के अंदर नरवाना, उचाना, सफीदों आदि जगह बहुत सारे साथी कर्मचारियों को हटाया गया है और हमने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री से यही मांग की है कि हटाये गये सभी कर्मचारियों को दोबारा से ज्वाइन करवाया जाए ताकि उनके परिवार पर किसी प्रकार की कोई समस्या न आए।
कौशल कर्मचारी कल्याण संघ आने वाले समय में बड़ी संख्या में करेगा धरणा प्रदर्शन
इस मौके पर स्टेट एडवाइजर सोनू सैनी ने बताया कि अगर हरियाणा सरकार हटाये गये कर्मचारियों को दोवारा ज्वाइन नहीं करवाती है तो कौशल कर्मचारी कल्याण संघ आने वाले समय में बड़ी संख्या में धरणा प्रदर्शन करने के लिए भी तयार हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से कौशल कर्मचारी कल्याण संघ के सुरजीत चहल, जगसिर सैनी, सिकंदर धतरवाल, सोनू सैनी, राजेश जांगड़ा, नवीन मलिक, विक्की पूनिया, जरनैल सिंह और सैंकड़ों की तादाद में कर्मचारी उपस्थित रहे।