Movie prime

Rain Update In Haryana: हरियाणा के जींद -सिरसा समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को खतरा बना हुआ है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस समय गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है।
 
हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Rain Update In Haryana:  हरियाणा के मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  अचानक हुए इस बदलाव से प्रदेश में ठंढक बढ़ गई है। प्रदेश में आज पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो गया है।

इसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जबकि कुछ जिलों में लगातार बादल छाए हुए है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। Haryana Rain Alert

मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 1 मार्च तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
बता दें कि जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा,अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। Haryana Rain Alert

इनमें से पानीपत में आज सुबह से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी जारी है। वहीं जींद और झज्जर में भी सुबह 5 बजे से हल्की बारिश हो रही है। कई जिलों में भी बादल छाए हुए हैं। 

फसलों के लिए खतरा बनेगा मौसम 
किसानों के चेहरे पर साफ साफ चिंता दिखाई दे रही है क्योंकि मौसम विभाग ने प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को खतरा बना हुआ है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस समय गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। यदि ऐसे में ओले गिरे तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।