Haryanaline_Logo

Power Cut Update Ratlam:  रतलाम शहर में 2 घंटे का रहेगा आज पावर कट, इन क्षेत्रों में सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक रहेगी बिजली गुल

रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा लाइन और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, जंपर बदलना और ढीले कनेक्शन दुरुस्त करने का कार्य के चलते सुबह 11:00 से 1:00 तक 2 घंटे का पावरकट (POWERCUT UPDATE RATLAM) दिया जाएगा।
 
Ratlam city will face a power cut for 2 hours today
Whatsapp-Group

Ratlam News: रतलाम शहर में आज पावर कट की रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार आज शनिवार को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी हाट रोड फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान लाइन और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, जंपर बदलना और ढीले कनेक्शन दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। 

रतलाम शहर के इन क्षेत्रों में 2 घंटे रहेगी बिजली गुल

रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा लाइन और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, जंपर बदलना और ढीले कनेक्शन दुरुस्त करने का कार्य के चलते सुबह 11:00 से 1:00 तक 2 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मेंटेनेंस के कारण हाट रोड, सुभाष नगर, वेदव्यास कॉलोनी, काटजू नगर, मोमिनपुरा, खटीक मोहल्ला सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पावर कट के दौरान रतलाम शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी से बचने हेतु बिजली कंपनी द्वारा पहले से व्यवस्था करने की सूचना दी गई है। (Power cut update Ratlam)