National Highway: हरियाणा को नववर्ष में मिलेगी नेशनल हाईवे 152G की सौगात, यूपी और राजस्थान का सफर होगा आसान

National Highway: हरियाणा प्रदेश को नए साल में नेशनल हाईवे (National Highway) 152 जी की सौगात मिलने जा रही है। इस नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य जनवरी 2025 में पूरा करने हेतु डेट लाइन रखी गई है। जिसके चलते 152 G नेशनल हाइवे पर निर्माण कार्य आजकल तेज गति से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस हाइवे पर लगभग 90% निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) 152 G का भारत माला परियोजना चरण-1 के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस हाइवे के निर्माण के बाद हरियाणा प्रदेश को नए साल में एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात तो मिलेगी ही मिलेगी साथ ही साथ प्रदेश के लोगों का यूपी और राजस्थान का सफर भी आसान हो जाएगा।
नेशनल हाईवे 152 G को जोड़ा जाएगा चार राष्ट्रीय राजमार्गों से
हरियाणा प्रदेश में नई वर्ष में शुरू होने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) 152 जी को चार राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने की योजना पर कार्य प्रगति पर है। हरियाणा प्रदेश में भारत माला परियोजना चरण-1 के तहत निर्माण किया जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) 152-G एक साथ 4 राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद हरियाणा प्रदेश की यात्री इस रोड से प्रवेश कर चार अन्य राजमार्गों पर भी यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।
इस नेशनल हाईवे को NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152-D अम्बाला-जयपुर नेशनल हाईवे, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 दिल्ली- चंडीगढ़ हाई-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग 444-A शाहाबाद-साहा नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा इसे अम्बाला-हिसार जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 152 से भी जोड़ा जाएगा। इस हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रदेश की यात्री चार अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों की सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।
100 की स्पीड से दौड़ सकेंगे वाहन, जीटी रोड पर बनाया जाएगा आरओबी
हरियाणा प्रदेश में बनाए जा रहे नेशनल हाईवे (National Highway) 152 G पर वहां 100 से अधिक की स्पीड में दौड़ सकेंगे। इस हाइवे को नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा हाई स्पीड बनाया जा रहा है। नेशनल हाईवे अधिकारी अभिजीत ने बताया कि हाईस्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग 152 G पर वाहन चालक 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चला सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने हेतु नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने 927 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है।। हाइवे अथॉरिटी अधिकारी अभिजीत के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि हरियाणा में इस प्रोजेक्ट पर जनवरी 2025 में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 G कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के पास नेशनल हाईवे-44 के ऊपर से गुजरेगा। यहां पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा आरओबी (ROB) बनाने हेतु पिलर खड़े किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने की जिम्मेदारी लुधियाना की एक निजी कंपनी को सौंपी गई है।