Haryanaline_Logo

SBI: इस बैंक ने दिया था भारत का पहला बैंक लोन, इतनी थी ब्याज दर 

 
Sbi
Whatsapp-Group

SBI History : आज के समय में हर कोई इंसान अपनी जरूरत के लिए किसी न किसी बैंक से लोन लेते है. अब लोन लेने पर ब्याज दर बहुत ज्यादा होती है. क्या आप जानते है कि भारत में सबसे पहले कौन से बैंक ने लोन दिया था.

अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का इतिहास 200 साल पुराना है. SBI बैंक  2 जून 1806 में शुरू हुआ था. जिस समय ये बैंक शुरू हुआ , तब भारत में कोई भी आधुनिक बैंकिंग सिस्टम मौजूद नहीं था.
 

साल 1806 में “बैंक ऑफ कलकत्ता” नाम से पहला बैंक शुरू हुआ था. बाद में ये बैंक  “बैंक ऑफ बंगाल” और फिर “इम्पीरियल बैंक” बनाया गया.  साल 1955 में ये बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया” यानी SBI में बदल गया. 

इस बैंक ने अपना पहला लोन बैंक खुलने से पहले ही दे दिया था. सबसे पहले बैंक ऑफ कलकत्ता 14 मई 1806 को दो व्यक्तियों को लोन दिया था.  ये दोनों लोग कोलकाता के जाने-माने व्यापारी थे, लक्ष्मीकांत बुर्राल (Lakshmikanta Burraul) और तारिणी मुखर्जी (Tareeny Mookherjee). 

बैंक ऑफ कलकत्ता ने लक्ष्मीकांत बुर्राल को 50,000 रुपये और तारिणी मुखर्जी को 2,800 रुपये का लोन दिया था. उस समय इस रकम पर 10 फीसदी सलाना ब्याज दर देनी होती थी. अगर हिसाब लागाए तो आज के हिसाब से डेढ़ करोड़ रुपया देना पड़ता था.  

1806 में सोने का रेट 15-20 रुपये प्रति तोला होता था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये देश का सबसे पहला लोन माना जाता है. लेकिन रिकॉर्ड में नहीं है कि ये कब वापिस किया गया.