Haryanaline_Logo

Haryana Roadways App : हरियाणा में मोबाइल पर मिलेगा रोडवेज बसों का शेड्यूल, सरकार ने तैयार किया ये प्लान 

Haryanaline: परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक ट्रैकिंग एप बनाया जा रहा है। इस एप को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है, इस संबंध में उनके द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
 
Whatsapp-Group

Haryana Roadways App :  हरियाणा में लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही है। सरकार आमजन को फायदा देने के के लिए बाद अकाम करने वाली है।  हरियाणा रोडवज प्रदेश के अंदर तो फेमस है ही लेकिन प्रदेशों के बाहर भी बड़ी फेमस है। इसलिए लोगों सहूलियत के लिए सरकार बड़ा प्लान बना रही है। 

 

मोबाइल पर मिलेगा शेडूअल 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की लोगों की सहूलियत के लिए अब मोबाइल पर रोडवेज बसों का शेड्यूल मिला करेगा। इसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग एक मोबाइल एप तैयार करा रहा है। जिससे हरियाणा रोडवेज की बस पूरी तरह आपके फ़ोन में उपलब्ध रहेगी। 

 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश के परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक ट्रैकिंग एप बनाया जा रहा है। इस एप को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है, इस संबंध में उनके द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

 

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के एप में कौन सी बस कब आती है और कब जाती है, इस प्रकार की सभी जानकारियां यात्रियों को एप के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी।

 

ये एप आम व्यक्ति के मोबाइल फोन में भी होगी और वह देख सकेगा कि हरियाणा रोडवेज की कौन सी बस आ रही है और जहां पर अमुक व्यक्ति खड़ा है, वहां पर वह अमुक बस कितनी देर में पहुंचेगी।

 

बस स्टैंड पर अच्छा खाने-पीने का सामान

 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की परिवहन मंत्री ने बताया कि इसके साथ-साथ कई मुख्य कदम भी परिवहन विभाग द्वारा उठाए जा रहे है, जिसके तहत बस स्टैंड पर अच्छा खाने-पीने का सामान मिलें भी शामिल है।

 

उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के पांच बस अडडों पर खाने-पीने की चीजें हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संबंध में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि यदि यह पायलट परियोजना सफल होती है तो इसे आगे भी विस्तारित किया जाएगा। अन्यथा रेलवे की तर्ज पर कारपोरेशन बनाकर यात्रियों, लोगों को अच्छा खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।