School Holiday Update: कल मगलवार को देश के कई राज्यों में अचानक हुई स्कूलों की छुट्टियां, जानिए आपके शहर में खुलेंगे या नहीं?
कई राज्यों में कल मंगलवार 7 जुलाई को स्कूल बंद रहने के आदेश जारी हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दें की मौसम विभाग ने महाराष्ट्र उड़ीसा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है।
School Holiday 7 July Update :देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में कल मंगलवार 7 जुलाई को स्कूल बंद रहने के आदेश जारी हुए हैं।
अधिक जानकारी के लिए बता दें की मौसम विभाग ने महाराष्ट्र उड़ीसा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों के अंदर बारिश को लेकर रेड और येलो अलर्ट ( Heavy Rain Alert )जारी किया गया है इसी के चलते स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ियों में छुट्टियां को लेकर आदेश जारी हुए हैं
महाराष्ट्र के किन-किन जिलों में छुट्टियों की संभावना

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से आमजन काफी प्रभावित हो रहा है।
मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ जैसे क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं सड़के पानी के अंदर गुम होती हुई नजर आ रही है। इसी के चलते प्रशासन ने कल स्कूलों में छुट्टियां ( School Holiday) करने का फैसला ले सकता है।
ताजा अपडेट के अनुसार बता दें की पुणे में रेड अलर्ट के बाद आज की तरह कल मंगलवार 7 जुलाई को भी स्कूलों और आंगनबाड़ियों को बंद रखा जा सकता है खासकर लोनावाला जैसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में छुट्टी बढ़ाई जा सकती है
उड़ीसा के किन जिलों में स्कूल रहेंगे
पिछले 72 घंटे से उड़ीसा के अंदर भारी बारिश का हाईलाइट जारी है। राजस्व विभाग के मुताबिक कटक, कंधमाल, संबलपुर, सोनपुर और बरगढ़ जिलों में कल सभी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. ( School Holiday)
वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक राज्य के जानवर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
उत्तराखंड में स्कुल कॉलेज कि छुट्टियों लेकर क्या अपडेट है?
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में लगातार बारिश से आमजन के साथ साथ अब टूरिस्ट को भी काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है . बता दे कि पिछले कुछ दिनों कि लगातार बारिश ने बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी कई जगहों पर मलबा आने से रुक गया है. मौसम के इस बदलाव के कारण संवेदनशील इलाकों के जिला प्रशासनों ने कल स्कूलों को बंद ( School Holiday) रखने का आदेश दिया है ताकि बच्चों को कोई खतरा न हो.
