Movie prime

स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, जानें कितने दिन रहेंगे बंद

 
School Holidays

School Holidays: हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए सितंबर माह का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस महीने कुल सात दिन स्कूल बंद रहेंगे। इनमें शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कुछ विशेष अवसर भी शामिल हैं।

विशेष छुट्टियों में महाराजा अग्रसेन जयंती और हरियाणा वीर शहीदी दिवस शामिल हैं। स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों और अभिभावकों को इन छुट्टियों की जानकारी देने का निर्देश दिया है।

सितंबर में छुट्टियों की पूरी सूची इस प्रकार है:

07 सितंबर: रविवार

13 सितंबर: दूसरा शनिवार

14 सितंबर: रविवार

21 सितंबर: रविवार

22 सितंबर: महाराजा अग्रसेन जयंती (सोमवार)

23 सितंबर: हरियाणा वीर शहीदी दिवस (मंगलवार)

28 सितंबर: रविवार

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि इस कैलेंडर के अनुसार योजना बनाएं और छुट्टियों का लाभ उठाएं।