Haryanaline_Logo

School Closed: हरियाणा में आज से लगातार तीन दिन रहेंगे स्कूल बंद, देखिए किस-किस जिले में बच्चों की रहेगी छुट्टी 

 
School holidays
Whatsapp-Group

School Holiday Update Haryana: हरियाणा प्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में छुट्टी का इंतजार कर रहे बच्चों को इस बार लंबा वीकेंड (school holiday) मिलेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज से 3 दिन लगातार स्कूली बच्चों की छुट्टियां की गई है। आज 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में गांधी जयंती के उपलक्ष में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कल शनिवार, 3 अक्टूबर को भी भी प्रदेश के कई जिलों की स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के स्कूल बंद (school closed update Haryana) रखने के मैसेज जारी किए गए हैं। सिरसा जिले में नाथूसरी-चौपटा ब्लॉक में श्री बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई निजी स्कूलों में बच्चों के पेरेंट्स को छुट्टी के मैसेज जारी किए गए हैं। इसके अलावा 4 अक्टूबर को रविवार के दिन सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 

तीन दिन के लंबे वीकेंड से होगी बच्चों की शुरुआत

हरियाणा प्रदेश में इस बार बच्चों के लिए अक्टूबर महीने की शुरुआत तीन दिन के लंबे वीकेंड से होगी। प्रदेश में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi jayanti holiday) के अवसर पर और 4 अक्टूबर को रविवार के कारण स्कूल बंद रहेंगे। वहीं प्रदेश के जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार सहित कई जिलों में निजी स्कूलों द्वारा शनिवार को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, सरकार और हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से शनिवार को छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। वहीं तमिलनाडु राज्य के सभी सार्वजनिक 19 स्कूलों में लगातार 3 दिन की छुट्टियों (school holiday) की घोषणा की गई है। 

अक्टूबर महीने में छुट्टियों की रहेगी भरमार 

अक्टूबर महीने में स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों की भरमार रहेगी। इस महीने की शुरुआत में ही बच्चों को 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक लंबा वीकेंड (School holiday October month) मिलेगा। 10 अक्टूबर को महीने के दूसरे शनिवार के दिन और 11 अक्टूबर को रविवार के कारण स्कूल बंद (school closed) रहेंगे। इसके अलावा 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर प्रदेश के सभी सार्वजनिक पंडित जी स्कूलों में अवकाश (Dussehra school holiday) रहेगा। वहीं 25 अक्टूबर को रविवार के चलते और 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के दिन लगातार दो दिन स्कूल बंद (Valmiki jayanti school holiday) रहेंगे। 31 अक्टूबर को भी इस महीने की अंतिम रविवार के दिन स्कूली बच्चों की छुट्टी रहेगी।