Haryanaline_Logo

School Holiday Punjab: पंजाब में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान 

पंजाब प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों में 17 अगस्त को छुट्टी की घोषणा हुई है। बता दें कि कल सोमवार को यह छुट्टी 15 अगस्त के अवसर पर स्कूल खुलने के कारण दी गई है।
 
SCHOOL HOLIDAY 17 AUGUST PUNJAB
Whatsapp-Group

School Closed 17 August In Punjab: पंजाब प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों में 17 अगस्त को छुट्टी की घोषणा हुई है। बता दें कि कल सोमवार को यह छुट्टी 15 अगस्त के अवसर पर स्कूल खुलने के कारण दी गई है। ज्ञात हो कि शनिवार को पंजाब प्रदेश के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया था। देश भर में मनाए जा रहे 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थीयों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने भाग लिया। जिसके बाद अब सरकार ने तीन जिलों में छुट्टी का एलान किया है। 

जालंधर, मोहाली और होशियारपुर जिलों कल रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज बंद

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थीयों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों द्वारा भाग लेने पर अब प्रशासन की ओर से 17 अगस्त सोमवार को प्रदेश के जालंधर, मोहाली और होशियारपुर जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के इन तीन जिलों में 17 अगस्त को छुट्टी रहेगी और 18 अगस्त को फिर से निर्धारित समय पर सभी स्कूल और कॉलेज खुलेंगे। होशियारपुर जिले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री महेंद्र भगत ने और मोहाली व जालंधर जिले में स्थानीय प्रशासन ने 17 अगस्त को छुट्टी की घोषणा की है। पंजाब के अलावा हरियाणा प्रदेश के अंदर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा 13 जिलों में 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।