Haryanaline_Logo

बिजली कर्मचारियों की भारी भीड़ देख खुद पहुंचे बिजली मंत्री, सभी मांगों पर सहमति बनने की उम्मीद 

Haryana News : भीड़ को देख बिजली मंत्री भी दौडे चले आये और कर्मचारियों के बीच पहुंच कर ज्ञापन लेने के बाद विज ने मंच से बिजली कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जो मांगे हैं उसपर कार्रवाई के लिए आगामी दिनों में यूनियन पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। 
 
बिजली कर्मचारियों का सफल प्रदर्शन
Whatsapp-Group

Haryana Ambala Strike : हरियाणा के अंबाला में बिजली मंत्री के आवास का घेराव करने भारी संख्या में बिजली कर्मचारी एकजुट हुए।  बता दे कि इस बड़े प्रदर्शन के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।  काफी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्शाते हुए बिजली कर्मचारियों कि आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। 

 जब नारो कि आवाज मंत्री जी के कानो तक पहुंचने लगी तो उन्हें खुद बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचना पड़ा। 

naryana
 जिसके बाद उनका मजाकिया अंदाज और सभी मुद्दों पर बात कहीं ना कहीं कर्मचारियों कि कुछ हद तक जीत मानी जा रही है ,


मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कर्मचारियों का स्वागत किया 

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन कर्मचारियों के बीच ज्ञापन लेने पहुंच गए और उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों से बातचीत की बल्कि मंच से उनके नारों में अपना नाम भी जोड़ा। 

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से कहा कि मैं खुद ज्ञापन लेने आपके बीच आ गया और ज़ब मैं यहां पहुंचा तो आप नारा लगा रहे थे, ‘हर जोर जुल्म की टक्कर मे संघर्ष हमारा नारा है, इसमें अब आप एक लाइन और जोड़ दो कि, “हर जोर जुल्म की टक्कर मे संघर्ष हमारा नारा है और “अनिल विज तुम्हारा है”। 

अंबाला में हजारों कर्मचारियों कि भीड़ 

बता दे कि हरियाणा के अंदर बिजली कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।  जैसे कि यूटिलिटी ट्रांसफर , रिस्क अलाउंस समेत कई अन्य मानगो को लेकर कर्मचारियों का यह जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

haryana
  बता दे कि इस प्रदर्शन में कर्मचारियों कि भीड़ का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है कि प्रदेश के हर कोने से कर्मचारी यहाँ पहुंचे थे। 

वहीँ इस भीड़ को देख बिजली मंत्री भी दौडे चले आये और कर्मचारियों के बीच पहुंच कर ज्ञापन लेने के बाद विज ने मंच से बिजली कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जो मांगे हैं उसपर कार्रवाई के लिए आगामी दिनों में यूनियन पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। 

haryana
उन्होंने कहा कि यह बैठक कुछ दिन बाद होगी क्योंकि उनके भाई अभी पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है और उनके ईलाज के बाद जल्द बैठक होगी।