Haryanaline_Logo

Jind News: जींद शहर की 37 नई अप्रूवड कॉलोनियों में बिछाई जाएगी सीवर लाइन, टेंडर प्रक्रिया हुई पूर्ण

जींद शहर में करीब दो साल पहले अप्रूवड हुई कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगामी समय में उन्हें भी कॉलोनी में सीवरेज की सुविधा मिल सकेगी। पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से नई अप्रूवड 37 कॉलोनियों में करीब 21 किलोमीटर 648 मीटर लंबाई की सीवरेज लाइन बिछाई जाएंगी। 
 
Sewer lines laid in 37 newly approved colonies of Jind
Whatsapp-Group

Jind News: जींद शहर में करीब दो साल पहले अप्रूवड हुई कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगामी समय में उन्हें भी कॉलोनी में सीवरेज की सुविधा मिल सकेगी। पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से नई अप्रूवड 37 कॉलोनियों में करीब 21 किलोमीटर 648 मीटर लंबाई की सीवरेज लाइन बिछाई जाएंगी। 

इसके लिए विभाग द्वारा 9.51 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाकर भेजा था, जिसमें से डीएनआईटी अमाउंट 6.70 करोड़ की रही। अब टेंडर की टेक्नीकल और फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद 5.38 करोड़ रुपए के टेंडर में एजेंसी को वर्क अलॉट की मंजूरी के लिए फाइल मुख्यालय भेजी गई है। जल्द ही वर्क अलॉट होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में नए वर्ष में इन कालोनियों में सीवरेज लाइन की व्यवस्था हो जाएगी।

शहर की इन कॉलोनियों में बिछेगी सीवर लाइन

जींद शहर की 37 कॉलोनियां वर्ष 2023 में अप्रूवड हुई थी। इनमें सीवरेज व पेयजल सुविधा की जिम्मेदारी पब्लिक हेल्थ विभाग की है। ऐसे में भाखड़ा नहर आधारित पेयजल योजना के तहत इन कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई दी जाएगी। वहीं अब सीवरेज लाइन बिछाने का टेंडर अलॉट हो गया। इन कॉलोनियों में सफीदों रोड पर न्यू जवाहर, विजय नगर व राम कॉलोनी, जींद गोहाना रोड के समीप राम कॉलोनी, धागा मिल कॉलोनी, नरवाना रोड के समीप शिवपुरी कॉलोनी, शीतलपुरी कालोनी, अमर हेड़ी गांव के समीप राजनगर, शिवपुरी कॉलोनी, एनएच 352 के समीप एससी बस्ती, जींद हांसी रोड पर नेताजी कॉलोनी, जींद रेलवे स्टेशन के समीप रतन कॉलोनी, सोलू कॉलोनी, अमर हेड़ी के समीप पेपर मिल के पास हनुमान नगर, राजनगर कॉलोनी, ओमनगर कॉलोनी, कृपाल आश्रम रोड पर जोगेंद्र नगर, नेताजी कॉलोनी पार्ट, कोर्ट के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी, रोहतक बाइपास के समीप न्यू कृष्णा कॉलोनी, जेडी 7 रोड पर स्थित भटनागर कॉलोनी, जींद रेलवे स्टेशन के समीप रामबीर कॉलोनी, लोको प्राइवेट कॉलोनी, नरवाना जींद रोड पर शीतलपुरी कॉलोनी व सुंदरनगर, जींद कैथल रोड के समीप राजनगर, रजबाहा रोड पर अजमेर बस्ती, भूपेंद्र नगर कॉलोनी, शर्मा नगर कॉलोनी, कोर्ट के पीछे फाटक के समीप भगत सिंह कॉलोनी, इंप्लाइज कॉलोनी व न्यू कृष्णा कॉलोनी, इंप्लाइज कॉलोनी जेल, बुढ़ा बाबा बस्ती कॉलोनी, रोहतक रोड बाइपास के समीप रघु नगर, भिवानी बाइपास रोड के समीप खेम नगर, रोहतक रोड के समीप दुर्गा कॉलोनी आदि शामिल हैं।

भानूप्रकाश शर्मा, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, जींद ने बताया कि शहर में जहां जहां सीवरेज समस्या है, उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। नई अप्रूवड कॉलोनियों में भी सीवरेज लाइन बिछाई जाएंगी, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और वर्क अलॉट के लिए मुख्यालय को फाइल भेजी गई। उम् ती गई। उम्मीद है कि जल्द ही अलॉटमेंट हो जाएगी। इसके बाद कॉलोनियों में सीवरेज बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा।