हरियाणा में इंसानियत हुई शर्मशार, नाबालिग भाई ने बहन को किया प्रेग्नेंट, चौंकाने वाला खुलासा
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बता दे की ताजा मामला कुरुक्षेत्र से आया जहां इंटरनेट मीडिया के प्रभाव में आने पर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
बता दे की भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस मामले में मामले में 14 वर्षीय नाबालिग भाई पर 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। मां की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को शिकायत में कही ये बात
पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 10 साल पहले पति के साथ बिहार से कुरुक्षेत्र आई थी। पति की चार साल पहले करंट से मौत हो गई है। उसके पास दो बेटे और दो बेटी हैं। उसकी बड़ी बेटी ने शुक्रवार को पेट में दर्द होने की बात कही। Haryana News
वह नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे दो माह की गर्भवती बताया। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बड़े भाई पर गलत काम करने के आरोप लगाए। पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपित ने शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह अक्सर मोबाइल पर इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो देखता था, जिससे वह बहक गया।
भाई के खिलाफ मामला
दर्ज
जांच अधिकारी उप निरीक्षक सरोज ने बताया कि नाबालिग आरोपित भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, सफीदों में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सफीदों पुलिस को भेजी है। Haryana News
दोनों को जान से मारने की चमकी
लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि घटना दो जुलाई की और मां के विरोध पर आरोपित ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह लड़की को 20 हजार रुपये में बेच देगा। सफीदों सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। Haryana News
