हरियाणा के अंबाला में स्कुल बस और डंपर की जोरदार टक्कर, स्कुल शिक्षक समेत 7 बच्चे घायल
Ambala School Bus Accident: हरियाणा के अंबाला में स्कुल बस की डंपर के साथ टक्कर होने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दे की अंबाला जिले के साहा इलाके में बुधवार को निजी बस हादसे का शिकार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि एक डंपर ने निजी स्कूल की बस को टक्कर मार दी। टक्कर एंटनी तेज थी कि देखते ही देखते बस पलटी खा गई। जिससे बस में सवार बच्चे और टीचर बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस को जैसे ही सुचना मली मोके पर पहुंची और घायलों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।
तेज रफ्तार डंपर के चपेट में आई स्कूली बस
जानकारी का अनुसार जिले के साहा रोड़ पर तेजस स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद स्टाफ और बच्चों को छोड़ने जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। इस टक्कर लगने के बाद स्कूल बस पलट गई।
बस में सवार 5 टीचर, 1 छात्र और ड्राइवर काफी चोटें आई है। वहीं डंपर ड्राइवर वारदात होते ही मोके से रफूचक्कर हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि बस में 7 लोग सवार थे। जिनमें सभी को चोटें आई हैं। बस का चालक गंभीर रूप से घायल है। डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले कि जाँच कर रही है।
