Movie prime

हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिर से मिल सकती है सब्सिडी, लोगों को होगा सीधा फायदा

 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर एक बार फिर सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। उद्योग-वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 40 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों को फिर से सब्सिडी के दायरे में लाया जाए।

अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर कम से कम 15 हजार रुपये और इलेक्ट्रिक कारों पर डेढ़ लाख से लेकर 6 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वालों को आर्थिक लाभ होगा और हरियाणा में ई-वाहनों की संख्या बढ़ेगी।

फिलहाल कई लोग दिल्ली में 15% छूट मिलने के कारण वहां रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। लेकिन अगर हरियाणा में यह नीति फिर से लागू होती है, तो राज्य के लोग भी इसी का लाभ ले सकेंगे।