Haryanaline_Logo

लोगों को जागरुक करने के लिए टाटा एआईए ने निकाली जागरुकता रैली

लोगों को जागरुक करने के लिए टाटा एआईए ने निकाली जागरुकता रैली
 
टाटा एआईए
Whatsapp-Group

आईआरडीए द्वारा हर भारतीय का बीमा करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत टाटा एआईए जींद ब्रांच द्वारा लोगों को जागरुक करने के लिए शहर में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व टाटा एआईए के सीनियर डायरेक्टर बाल किशन सोनी ने किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर अमित शर्मा, जींद ब्रांच मैनेजर अजय चहल व विकास जैन सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।


बाल किशन सोनी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) द्वारा प्रत्येक भारतीय को बीमा कवर देने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी के तहत टाटा एआईए द्वारा भी जींद में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया गया कि उन्हें अपना बीमा क्यों करवाना चाहिए।

व्यक्ति के लिए बीमा क्यों जरुरी है। बाल किशन सोनी ने कहा कि टाटा द्वारा जनवरी से मार्च माह तक एक लाख लोगों को बीमा कवर देने, हरियाणा में 15 हजार व जींद में इन तीन माह में दो हजार लोगों को बीमा कवर देने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सभी  लोगों से अपना बीमा कवर लेने की अपील की।