Movie prime

स्कूल में सोते मिले शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

 
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कांटी गांव में पदस्थ एक प्राथमिक शिक्षक का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कक्षा में बच्चों के सामने बस्ते पर सिर रखकर पंखे के नीचे सोते नजर आए। इस दौरान कुछ बच्चे पास में बैठकर खेल रहे थे, जबकि बाकी इधर-उधर घूम रहे थे।

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के पूछने पर बच्चों ने बताया कि यह शिक्षक अक्सर सोते रहते हैं और उन्हें पढ़ाई नहीं कराते। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे शिकायत करते हैं तो शिक्षक मारपीट करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। जिला शिक्षा अधिकारी आरपी प्रजापति ने तुरंत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई।

जांच में पुष्टि हुई कि शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह थे और उन्होंने अनुशासनहीनता की। साथ ही सहकर्मियों से गलत व्यवहार और विभाग की छवि खराब करने जैसे आरोप भी साबित हुए। इन सभी वजहों से शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।