Movie prime

हरियाणा के इस जिले में 124 परिवारों का सपना हुआ साकार, पक्के मकान के लिए सांसद किरण चौधरी ने खुद अपने हाथों से किया चेक वितरण 

Haryanaline: हरियाणा के कैरू खंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Pradhan Mantri Gramin Awas yojana) के तहत सरकार ने 124 परिवारों का सपना साकार किया है।
 
124 परिवारों का सपना हुआ साकार

Pradhan Mantri Gramin Awas yojana: हरियाणा में सैनी सरकार हर तबके को आर्थिक रूप से उठाने के लिए कल्याणकारी योजनओं की सौगात दे रही है। बता दे अब इसी कड़ी में हरियाणा के भिवानी जिले के कैरू खंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Pradhan Mantri Gramin Awas yojana) के तहत सरकार ने 124 परिवारों का सपना साकार किया है।

सांसद किरण चौधरी ने खुद वितरित किए चेक 


 मिली जानकारी के अनुसार बता दे की राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) किरण चौधरी ने शुक्रवार को 124 गरीब परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए पहली किस्त के चेक वितरित किए। इसी बिच कार्यक्रम में सांसद किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और हरियाणा में सीएम सैनी ( Haryana Goverment) की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजना है कि प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान मिले।

स्वच्छता अभियान और किसानों के लिए बोली MP किरण चौधरी 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सांसद ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण (Toilet construction) किया गया है। साथ ही हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों के हित में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में 24 फसलों की खरीद एमएसपी (Crop MSP) पर की जा रही है और मरू क्षेत्र में बाजरा 2,650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।